162 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

0
53

जालंधर /संगरूर (आरती ): चुनाव अधिकारी संदीप ऋषि के दिशा निर्देशों के तहत अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी सुखचैन सिंह पापड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर को ग्राम पंचायत चुनाव की पहली रिहर्सल के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 162 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा गया है।

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह गंभीर मामला है, चुनाव ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों के इन अनुपस्थित कर्मचारियों को विभागाध्यक्षों के माध्यम से नोटिस भेजा गया है। 10 अक्टूबर को होने वाली दूसरी रिहर्सल के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here