जालंधर (आरती ) : शक्तिमान’ 90 के दशक का सबसे पॉपुलर शो था. उस दौर में सुपरहीरो शक्तिमान बच्चों के दिलों पर राज करता था. आपको बता दें कि शक्तिमान का मशहूर किरदार मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने निभाया था. अब इसी सिलसिले में एक बड़ी खुशखबरी आई है जिसे सुनकर फैंस बेहद खुश होंगे।मुकेश खन्ना स्टारर आइकॉनिक शो ‘शक्तिमान’ 19 साल के लंबे अंतराल के बाद जल्द ही वापसी कर रहा है। अंधकार और बुराई आज के बच्चों पर हावी हो रही है… अब उनके वापस आने का समय आ गया है। वे एक संदेश लेकर लौट रहे हैं. इसके 400 से ज्यादा एपिसोड टेलीकास्ट हुए. हालांकि अब सालों बाद यह शो दोबारा पर्दे पर लोगों का मनोरंजन करता नजर आएगा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।













