21 सितम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी

0
56

नेशनल डेस्क: बता दे की दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण की तारीख 21 सितंबर प्रस्तावित की है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी मुर्मू को भेज दिया गया है।

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि आप विधायक दल ने भावी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोई तारीख प्रस्तावित नहीं की है। केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here