जालंधर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, घटनास्थल की तस्वीरें आईं सामने

0
81

जालंधर (Sneha) : शहर के नकोदर रोड स्थित डाउन टाउन होटल के पास एक बड़े हादसे की खबर है। दरअसल, गलत दिशा से आ रहा एक ऑटो एक कार से जा टकराई। हादसे में ऑटो चालक समेत कार में सवार 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो गलत दिशा से आ गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। ऑटो में एक यात्री भी था जिसे मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि कार और ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गए। एयर बैग खुलने से कार चालक तो बच गया, लेकिन ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here