कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा में झड़प के बाद पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, 40 के खिलाफ FIR

0
42

जालंधर/ कपूरथला (sneha) : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर हुई गोलीबारी में एक पुलिस होमगार्ड के जवान की मौत हो गई थी। इस मामले में DSP बबनदीप सिंह ने कहा कि 5 आरोपिओ को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जिला प्रशासन ने पुलिस फोर्स तैनात की हुई है, गुरुद्वारा के संचालन के लिए जल्द रिसीवर नियुक्त किया जाएगा।

पिछले कुछ दिनों से सुलतानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर 2 गुटों के निहंगों द्वारा कब्जे को लेकर मामला गरमाया था। वहीं गुरुवार सुबह जब पुलिस गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होने लगी तो पुलिस पर पथराव और गोलीबारी के बाद एक होमगार्ड कांस्टेबल जसपाल सिंह की मौत हो गई थी। एक DSP सहित 10 लोग घायल भी हुए थे। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों और जिला प्रशासन ने काबिज निहंगों के साथ 3 घंटे तक बैठक की, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो CRPC की धरा 145 के तहत करवाई करते हुए गुरुदवरा साहिब का कब्ज़ा प्रशाशन ने ले लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here