इंडियन रेलवे : कोहरे के मौसम ने रेल की रोकी रफ्तार, 1 दिसंबर से नहीं चलेंगी पैसेंजर ट्रेंस

0
49

जालंधर (sneha) : उत्तर भारत में आए कोहरे के मौसम ने रेल यातायात को ठप कर दिया है। कोहरे के मौसम के कारण तीन महीने के लिए कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा के बाद, मंत्रालय ने घोषणा की, कि 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक 40 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

इन गाडिय़ों में फिरोजपुर रेल मंडल से संबंधित 11 गाडिय़ां शामिल हैं। फिरोजपुर-जालंधर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06964, फाजिल्का-कोटकपूरा के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06994-06991, जालंधर सिटी-होशियारपुर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06958-06959, अमृतसर-डेरा बाबा नानक के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06921-06922, फाजिल्का-बठिंडा के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06995-06996, अमृतसर-पठानकोट के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06934-06937 को 3 माह के लिए रद्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here