पहाड़ों में बर्फबारी से पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, पढ़ें मौसम का हाल

0
53

वेअथेर रिपोर्ट (sneha) : धुंध और कोहरे के कारण उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड होने लगी है। श्रीनगर में शून्य से नीचे गया पारा, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पंजाब में साफ दिख रहा है। राज्य में रविवार को फरीदकोट और फिरोजपुर सबसे ठंडे रहे इसके अलावा अन्य इलाके के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रात में हो रही ठिठुरन से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, राज्य में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने सोमवार को भी हिमाचल प्रदेश में मौसम के सभी जगह साफ बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने 12 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की बात कही है। पहले 11 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई थी। इस बीच प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में दो दिन मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here