मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों का किया औचक दौरा

0
42

जालंधर (sneha) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में किए जा रहे क्रांतिकारी बदलाव की ज़मीनी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को जि़ले के अलग-अलग सरकारी स्कूलों का औचक दौरा किया।

सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिल रही तालीम पर संतुष्टी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब आज मैंने विद्यार्थियों के साथ बातचीत की तो मुझे इस बात की बहुत ख़ुशी हुई कि सभी बच्चे अपने भविष्य संबंधी बिल्कुल स्पष्ट हैं कि उन्होंने जीवन में कौन सा पेशा अपनाना है।

मैं यकीन से कह सकता हूँ कि अब पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बहुत से बच्चे प्राईवेट स्कूलों से हट कर सरकारी स्कूलों में दाखि़ला ले रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार सरकारी स्कूलों के शानदार नतीजे आऐंगे, जिससे मेरी सरकार के प्रयासों को हौसला मिलेगा।’’

मुख्यमंत्री ने रूपनगर जि़ले के स्कूल ऑफ ऐमिनेंस, सुक्खो माजरा और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, लुठेरी के सरकारी स्कूलों का दौरा करके स्कूलों में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्कूलों का औचक दौरा करके ख़ौफ़ पैदा करने नहीं आए, बल्कि कमियाँ दूर करने के लिए वह ख़ुद सरकारी स्कूलों में जा रहे हैं, जिससे बच्चों के लिए मानक शिक्षा सुनिश्चित बनाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here