बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, पत्नी दीपिका ने स्टेटमेंट के जरिये दिया हेल्थ अपडेट

0
55

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को लेकर एक खबर सामने आई। श्रेयस तलपड़े को कल यानि 14 दिसंबर की शाम हार्ट अटैक आया था, इस हार्ट अटैक की खबर सुनके फैंस काफी घबरा गए थे। फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं और इस बीच श्रेयस की पत्नी दीपिका ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अब श्रेयस की हालत पहले से बेहतर है और उन्होंने डॉक्टर्स की टीम को भी धन्यवाद किया है।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट शेयर किया है जिसमें लिखा है, ‘डियर फ्रेंड्स और मीडिया। मेरे पति को लेकर आपकी चिंता और दुआओं के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। मुझे खुशी हो रही है यह बताकर कि वह अब पहले से बेहतर हैं और कुछ दिनों में डिस्चार्ज हो जाएंगे। मेडिकल टीम ने इस दौरान काफी अच्छा काम किया और हम उन्हें धन्यवाद कहना चाहेंगे।’ आखिर में दीपिका ने लिखा, ‘आप सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें क्योंकि अभी भी उनकी रिकवरी जारी है। आपके सपोर्ट से हम दोनों को बहुत ताकत मिल रही है।’

जानकारी के मुताबिक श्रेयस दिन भर बिल्कुल ठीक थे। उनकी नई फिल्म “वेलकम टु द जंगल” के शूटिंग के बाद वो सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। कुछ ऐसे सीन भी शूट किये गए जिनमें थोड़ा एक्शन था। शूटिंग खत्म करने के बाद शाम को वह घर गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं। वह उन्हें अस्पताल ले गईं, लेकिन वह रास्ते में ही बेहोश हो गए। तकरीबन 10 बजे रात को उन्हें एडमिट कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here