जालंधर (sneha) : जालंधर से एक दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के पतरा में आदमपुर के पास एक सड़क हादसे में BSF के एक लेफ्टिनेंट कर्नल की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही उनके साथ मौजूद एक कैप्टन की हालत गंभीर है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा कोहरे के कारण हुआ। मृतक लेफ्टिनेंट की पहचान अक्षित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। वहीं घायल हुए कैप्टन युवराज राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं। उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा पतरा+6 के नारंगपुर गांव के पास स्थित टी-प्वाइंट पर हुआ। जांच अधिकारी ASI जीवन सिंह ने बताया कि लेफ्टिनेंट अक्षित और कैप्टन युवराज अपनी निजी क्रेटा कार में हरिपुर रेंज से जालंधर कैंट स्थित मुख्यालय लौट रहे थे। जब उनकी कार नारंगपुर के पास पहुंची तो कोहरे के कारण अनियंत्रित हो गई और अनियंत्रित होकर गाड़ी एक किकर से टकराकर खेतों में जा गिरी, जिसमें लेफ्टिनेंट अक्षित और युवराज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे हुआ। घटना की जानकारी उन्हें सुबह मिली, जिसके बाद वे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त रात में घना कोहरा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।


















