देश के 15 राज्यों में 30 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी जीरो हो चुकी है

0
97

जालंधर (sneha) : मौसम विभाग ने 15 राज्यों में 30 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक रहने का अनुमान है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई है। लो विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट पर 30 फ्लाइट्स लेट हो गईं। 11 फ्लाइट्स को जयपुर और एक विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। रेलवे ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें भी लेट हुई हैं। ये भयानक कोहरा कई सड़क हादसों को अंजाम दे रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा की जरुरत हो तोह ही बहार जाये वार्ना सावधान रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here