जालंधर/लुधियाना (sneha) : पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति की वीडियो सामने आई है। बुरी तरह से स्ट्रीट डॉग के साथ उसने मारपीट की। उसकी छाती में नोकीला बरछा मारा। इलाके के लोगों ने कुत्ते को बचाने की भी कोशिश की लेकिन उक्त व्यक्ति ने किसी की एक न सुनी। करीब 5 मिनट तक व्यक्ति ने कुत्ते की छाती में बरछा घुसाए रखा। कुत्ते द्वारा हमला करने वाले व्यक्ति की कार का कवर फाड़ दिया गया। इसी कारण गुस्से में आकर व्यक्ति ने उसे गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां और बरछों से मारा। कुत्ते की हालत गंभीर देख इलाका निवासियों ने हैल्प फार ऐनिमल संस्था के प्रधान मनी और अंकित को सूचित किया। मौके पर पहुंचे NGO के सदस्यों ने कुत्ते की हालत गंभीर देख उसे वेट नरी अस्पताल दाखिल करवाया। हमले से कुत्ते के फेफड़े तक क्षतिग्रस्त हो गए है।

















