पंजाब में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, 4 पुलिस कर्मियों की मौ+त, देखें मौके की तस्वीरें

0
64

जालंधर/होशियारपुर (sneha) : होशियारपुर जिले के मुकेरियां के पास आज सुबह पंजाब पुलिस की बस और ट्रॉले के बीच टक्कर में पंजाब पुलिस के चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 से 20 जवान घायल हो गए। उन्हें मुकेरियां अस्पताल लाया गया, जिसके बाद जो पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हे अमृतसर रेफर कर दिया गया और बस को पुलिसकर्मियों ने मौके से हटा दिया, लेकिन ट्रेलर दुर्घटनास्थल पर ही खड़ा है।
इस संबंध में होशियारपुर के एसएसपी सुरिंदर लांबा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बस में बैठे घायल कर्मचारियों से बात की है और उनका कहना है कि बस के सामने कोई जानवर आ गया था। इस दर्दनाक हादसे को बचाते हुए अब तक चार पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है और जो पांच घायल हुए हैं उन्हें अमृतसर रेफर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here