रामलला की पहेली सम्पूर्णज तस्वीर आई सामने

0
43

अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही प्राण-प्रतिष्ठा से 3 दिन पहले 19 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की पहली पूरी तस्वीर सामने आई। काले पत्थर से बनी मूर्ति में रामलला का चेहरा भी दिख रहा है। मूर्ति को एक ही पत्थर से बनाया है। यानी, पत्थर को कहीं जोड़ा नहीं गया है। किसने बनाई है ये प्रतिमाः रामलला की प्रतिमा तैयार करने वाले 37 साल के अरुण योगीराज कर्नाटक के रहने वाले हैं। अरुण योगीराज ने ही जगदगुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया था, जिसे केदारनाथ में स्थापित किया गया है। इंडिया गेट पर 2022 में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भी अरुण ने ही बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here