हरियाणा और पंजाब में छाई घनी धुंध, 2 चरणों में होगी बारिश

0
41

जालंधर (sneha) : हरियाणा और पंजाब में मंगलवार सुबह घनी धुंध छाई। जिससे पानीपत और बठिंडा समेत अन्य जगह विजिबिलिटी जीरो से 10 मीटर तक रही। वहीं आज से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले एक हफ्ते तक बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। पंजाब के 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और खरड़ शामिल हैं। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। चंडीगढ़ के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां सुबह हल्की धुंध छा सकती है।

हिमाचल के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, शिमला में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक भारी बर्फबारी और मंडी, सिरमौर में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जनवरी के अंत और फरवरी के शुरुआत के दो से तीन दिनों तक पहाड़ी राज्य में बर्फबारी व बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में अगले एक सप्ताह के अंदर दो चरणों में बारिश होने की संभावना है। 30 जनवरी से 1 फरवरी तक और 3-4 फरवरी को चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में बारिश की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही एक सप्ताह में 1 से 2 डिग्री तक तापमान बढ़ने की भी संभावनाएं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here