‘आप’ हाईकमान ने पंजाब के मंत्रियों व सांसद मैंबरों को भेजा संदेश, दिया यह निर्देश

0
63

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अपने सांसदों और मंत्रियों को चुनावी माहौल में आने का आदेश दिया है। पंजाब में वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी, “आप”, कुछ दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि उनकी पार्टी सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और सभी नेताओं को कहा गया है कि वे अब जनता के साथ मिलकर काम करें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान आने वाले दिनों में पंजाब में सरकारी और राजनीतिक बैठकों में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ भाग लेंगे, जबकि वे अन्य राज्यों में भी चुनावी दौरों पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की कोशिश है कि चुनाव आयोग द्वारा आम चुनावों की घोषणा करने से पहले ही सभी 13 लोकसभा सीटों पर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करें। इसलिए वह आम आदमी पार्टी की रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। पंजाब में आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल भी पार्टी के वांलटियर्स से मिलेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले सभी लोकसभा सीटों का दौरा करेंगे और वालंटिर्य और पार्टी नेताओं को उत्साहित करेंगे। आम आदमी पार्टी ने अपने पंजाब के मंत्रियों को पूरी तरह से सक्रिय होने के लिए कहा है।

कुल मिलाकर पंजाब अब आने वाले दिनों में चुनावी मूड में आता हुआ दिखाई देगा। अन्य राजनीतिक पार्टियां भी अपनी राजनीतिक तैयारियों में लगी हुई हैं। इसी के अनुरूप ‘आप’ अभी से स्वयं को तैयार करना चाहती है। सरकारी स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी भगवंत मान सरकार द्वारा अगले एक महीने के अंदर लिए जाएंगे जिनका असर मतदाताओं पर पड़ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here