जालंधर (sneha) : जालंधर अमृतसर हाईवे पर हुए एक्सीडेंट मामले में आरोपी ऑडी कार चालक को पुलिस ने कल रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आज उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जालंधर के PAP में ट्रेनिंग कर रहा है और उसे रात में घर वापस जा रहा था। पिता की मौत के बाद उसे यह नौकरी मिली है। फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी कुछ समय बाद मीडिया को दी जाएगी। आपको बता दे जालंधर अमृतसर हाईवे पर कार और ई रिक्शा के जबरदस्त टक्कर हुई थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो लोगों का इलाज जालंधर के सिविल अस्पताल में चल रहा है।















