लुधियाना में तेजरफ्तार कार ने 5 को रौंदा: 1 की मौत, 4 घायल

0
56

पंजाब के लुधियाना में थ्रीके रोड पर दो कार ड्राइवरों ने रेस लगाई। एक ड्राइवर से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खोखे के पास आग सेक रहे लोगों पर चढ़ गई। हादसा इतना भयानक था कि खोखे के साथ लगती दीवार में कार घुस गई। एक्सीडेंट में 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जबकि 1 व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान मोहम्मद मुस्लिम (70) के रूप में हुई है। लोगों ने एंबुलेंस मौके पर न पहुंचने के कारण करीब 20 मिनट धरना भी लगाया।

चीख पुकार सुन लोग हुए इकट्ठे सड़क पर चीख पुकार मचने के बाद तुरंत लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके से कार ड्राइवर भाग गए। जानकारी देते हुए इंदु रानी ने बताया कि उसका पति ललित गंभीर रूप से घायल है। मोहम्मद मुस्लिम नाम के बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। बाकी के तीन घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई।

दीवार और खोखे से इतनी जबरदस्त टक्कर हुई थी कि कार के एयर बैग तक खुल गए। कार का बंपर और सीटें खून से भर गए। मौके पर पहुंचे थाना सदर के SHO गुरप्रीत सिंह के मुताबिक एक व्यक्ति की मौत हुई है। बाकी कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में लोगों ने दाखिल करवाया है। उनके बारे में पता कर रहे हैं। घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक करवाया जाएगा। यदि, दो कारों में रेस लगाने जैसा कुछ मामला सामने आया तो तुरंत सख्त एक्शन लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here