पूर्व CM बादल के चचेरे भाई के मर्डर में खुलासा

0
52

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई नरोत्तम सिंह ढिल्लों की हत्या हुई थी। गोवा पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ है। पुलिस ने केस में एक महिला और उसके दोस्त को महाराष्ट्र के पेण इलाका से गिरफ्तार किया है। नरोत्तम की हत्या गला घोंटकर की गई थी। उनके शव पर कई जगह अंदरूनी जख्म बने हुए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में कर रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है और महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नरोत्तम ढिल्लों उर्फ निमिस ढिल्लों उर्फ निमिस बादल का शव उत्तरी गोवा के पोरवरिम इलाके में उनके विला से बरामद किया गया था। नरोत्तम गोवा में अकेले रहते थे, उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। फिलहाल, इसे लेकर बादल परिवार द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

गोवा पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी ढिल्लों के गले में पहनी हुई सोने की चेन और कड़ा लूट कर अपने साथ ले गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र रामचंद्र साहू (32) और नीटू शंकर राहुजा (22) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से करीब 45 लाख तक का सामान लूट कर अपने साथ ले गए थे। एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में पुलिस ने इसका खुलासा किया है।

महाराष्ट्र पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में लड़की ने माना कि सोशल मीडिया प्लैटफॉम इंस्टाग्राम पर गोवा में रहने वाले 77 वर्षीय निम्स ढिल्लों से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। इंस्टाग्राम पर ही निम्स ने मैसेज करके उसे गोवा आने और बंगले में ठहरने का निमंत्रण दिया था। निम्स के बुलाने पर लड़की अपने दो अन्य दोस्तों के साथ उस मिलने के लिए गोवा आ गई।

गिरफ्तार की गई लड़की ने दावा किया है कि शनिवार रात करीब 3 बजे निम्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसी के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और तीनों ने मिलकर हत्या कर दी। बुजुर्ग की मौत के बाद लड़की और उसके दोनों दोस्त वहां से भाग गए। भागने से पहले दोनों नरोत्तम का मोबाइल, गले की चेन और सोने का कड़ा भी लूट ले गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here