किसान आंदोलन का ज़बरदस्त फायदा उठा रही Airlines कंपनियां

0
42

किसान आंदोलन का सही फायदा एयरलाइन कंपनियों ने उठाना शुरू कर दिया है। जो टिकट चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए 4000 से 6000 रुपए में आम दिनों में बिकती थी वह सीधी बढ़कर आज 10, 000 से 18,000 में बिकी। सभी एयरलाइन कंपनियों का किराया 3 गुना बढ़ने के बावजूद यात्रियों में चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए होड़ लगी रही और लोग इंटरनेट पर टिकट की बोली लगाते भी देखे गए।

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रोजाना करीब 9 से 10 फ्लाइट चलती है। आज सभी फ्लाइट फुल बुक रही किसी में भी कोई जगह खाली नहीं मिली। 15 फरवरी तक की सभी एयरलाइंस की टिकट इसी रेंज में दिखाई दी। आज शाम एक एयरलाइन कंपनी ने तो दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए 23,000 रुपए तक भी टिकट के दाम रख दिए। ध्यान रहे कि यह यह किराया एक तरफ का है। दूसरी तरफ से अगर वापस आना हो तो उसके अलग ही चार्ज किया जा रहे हैं।

देर शाम खबर लिखे जाने तक जब जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई तो पता चला कि चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए जाने वाली किसी भी एयरलाइन में 15 फरवरी तक कोई टिकट की उपलब्धता नहीं है और सभी टिकट 20,000 रुपए से ज्यादा की कीमत में बिकी है। यह भी पता चला है कि आज जिन यात्रियों के पास समय था उन यात्रियों ने पैसा बचाने के चक्कर में चंडीगढ़ से मुंबई और मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट ली। समय जरूर इन यात्रियों का 3 घंटे ज्यादा लगा लेकिन इतने में उन्होंने 5000 रुपए की सेविंग कर ली। यह भी पता चला कि कुछ एयरलाइन कंपनियों ने ऑनलाइन बुकिंग के जरिए कुछ सीटों को रिजर्व रखकर उनकी बोली भी लगाई। सड़क मार्ग पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं और ट्रेनों में भी टिकटों की उपलब्धता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here