आज बंद रहेगा पंजाब का सबसे महंगा Toll Plaza

0
41

जालंधर (sneha) : केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में आज पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर ट्रक यूनियन द्वारा चक्का जाम किया जाएगा। उक्त यूनियन नैशनल हाईवे को दोनों तरफ से बंद करके टोल प्लाजा पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक अपना धरना लगाकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और 4 घंटे तक नैशनल हाईवे पूरी तरह बंद रहेगा। जब इस संबंध में टोल प्लाजा के मैनेजर दीपेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनको भी सूचना मिली है कि ट्रक यूनियव टोल प्लाजा पर धरना लगाने आ रही है, जिसके बारे में उन्होंने थाना लाडोवाल की पुलिस को सूचना दे दी है।           

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here