Lok Sabha Election 2024: 19 अप्रैल को पहले दौर का चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

0
48

रतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम इस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पूरी दुनिया की निगाह भारत के चुनाव पर रहती है। चुनाव पर्व हमारे लिए गर्व की बात है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 97 करोड़ वोटर हैं, 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ ऑफिशियल उसे कंट्रोल कर रहे हैं। इस बार 1.8 करोड़ युवा पहली बार अपने मत को प्रयोग करेंगे। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम तैयार हैं। हमने सभी राज्यों में जाकर समीक्षा की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहाकि उन्होंने बीते दिनों में देशभर के विभिन्न जिलों का दौरा किया है और अधिकारियों से मुलाकात की है। हम यादगार और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक चुनाव के दौरान 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 10.5 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि हमें उम्मीद है कि युवा और इंफ्लुएंसर्स बड़ी संख्या में वोट डालने आएं और अपने दोस्तों को भी साथ लाएं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।”

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गयी थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी। निर्वाचन आयोग ने 2014 में भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए संवाददाता सम्मेलन बुलाए जाने की सूचना एक दिन पहले दी थी। आगामी चुनावों में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर करीब 97 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं। पिछले संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 303 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस को 52 सीट मिली थीं। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं जुटा पायी थी। आगामी संसदीय चुनाव को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के लिए ‘करो या मरो’ के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।

 ‘ओपीनियन पोल’ के अनुसार, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आगामी चुनावों में ‘‘ऐतिहासिक जनादेश” की ओर बढ़ रहा है। इसमें दावा किया गया है कि राजग को 543 सदस्यीय लोकसभा में 411 सीट मिल सकती हैं जिसमें से अकेले भाजपा को रिकॉर्ड 350 सीट मिल सकती हैं। ‘एबीपी-सीवोटर’ के एक ओपीनियन पोल के अनुसार, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को चुनाव के लिहाज से अहम राज्य उत्तर प्रदेश में महज छह सीट मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here