कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री कंफर्म! बीजेपी की टिकट पर इस सीट से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

0
77

जालंधर/चंडीगढ़ (sneha) : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और कईं बार इसके चलते वे ट्रोल भी होती हैं और विवादों से घिर जाती हैं, कंगना के इस बेबाक अंदाज को देखते हुए काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस राजनीति में एंट्री कर सकती हैं. वहीं अब ये कहा जा रहा है कि कंगना लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ सकती है. पहले ये बात चल रही थी कि कंगना रनौत को भाजपा मथुरा से टिकट दे सकती है। लेकिन अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंगना को हिमाचल प्रदेश से भाजपा चुनाव लड़ाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट की मानें तो कंगना रनौत को भाजपा हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट में कंगना को चंडीगढ़ से भी उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है।
वहीं कंगना भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुकी हैं. ऐसे में एक्ट्रेस को हिमाचल की मंडी से टिकट की मजबूत दावेदार माना जा रहा है. यहां ये भी बता दें कि बीजेपी अब तक हिमाचल प्रदेश की चार में से दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है.. दो सीटें कांगड़ा और मंडी बची हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी मंडी सीट से उम्मीदवारी के लिए कईं नामों पर विचार कर रही है जिनमें कंगना रनौत का नाम भी शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here