पंजाब पुलिस ने एक बड़े रैकेट का किया पर्दाफाश

0
62

जालंधर (आरती ) : पुलिस कमिश्नर श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल थे आरटीए और ट्रांसपोर्ट कार्यालय के कर्मचारी।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने अरविंद कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास बहुत से फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक लैपटॉप, 2 प्रिंटर, स्टांप पेपर, बीमा सर्टीफिकेट और आवेदन पत्र सहित कई दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके साथ ही 159 वाहनों बीमा सर्टीफिकेट (बिना क्यूआर कोड), 222 वाहन सर्टीफिकेट (क्यूआर कोड के साथ), 57 आरसी की ट्रांसफर फाइलें, 35 रजिस्ट्रेश सर्टीफिकेट और दस्तावेजों सहित 180 आवेदन पत्र बरामद किए गए हैं।

आरोपी की पहचान अरविंद कुमार ने किशोरी लाल बताई गई है। उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और पहले से ही एक एफआईआर लंबित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here