जालंधर (sneha) : जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, राज्य सभा मेंबर बलबीर सिंह सीचेवाल व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर से मीटिंग करके रवाना हो गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवत मान ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बता दे कल भी मुख्यमंत्री भगवत मान ने जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू से मीटिंग की थी। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हम लोगों के बीच में जा रहे हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव को लेकर वॉटर बहुत ज्यादा पॉजिटिव है, क्योंकि पिछले दो सालों में हमारी सरकार ने बहुत सारे पॉजिटिव काम किए हैं। बाकी भगवत मान पार्टी के प्रधान है वह केवल जालंधर नहीं पूरे पंजाब में घूम रहे और सभी में जोश भरने का काम कर रहे हैं।

















