जालंधर (sneha) : सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने पिंगलाघर के स्पेशल चाइल्ड संग फूलों की होली सेलिब्रेट की। इसमें ग्रुप के चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने पिंगलाघर के स्पेशल चाइल्डस, सेंट सोल्जर इंटरकॉलेज के छात्रों, स्टाफ मेंबर के संग फूलों की होली मनाई। शिक्षा के साथ साथ समाज सेवक ग्रुप हर साल इन स्पेशल बच्चों के संग खुशी के पल मनाता आ रहा है। ताकि छात्र, स्टाफ मेंबर्स, मैनेजमेंट और समाज में एक नई सोच का निर्माण हो सके। इस मौके ग्रुप चेपेर्सन ने सभी बच्चों का मुंह मीठा करवाया और फल बांटकर बच्चों को आर्गेनिक रंग से टीके लगाएं। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को होली की बधाई दी।


















