जालंधर/मोगा (नवनीत कौर) : जगराओं के पास गांव से आलुओं की लेबर करके मजदूर मोगा वापिस लौट रहे थे। इस दौरान मजदूरों के साथ भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में एक आठ वर्ष की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई । उन्हें इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार बता दे कि मोगा के गांव लंडेके से टैंपू में सवार होकर करीब 12 लोग जगराओं के पास गांव आलुओं की लेबर करने गए थे। जब वह लोग लेबर करके रात को घर वापिस आ रहे थे तब मोगा के लुधियाना रोड पर लंगर लगा हुआ था। जिसमें टैंपू सवार लेबर ने लंगर खाने के लिए अपनी गाड़ी मोगा के लुधियाना रोड पर रोक कर सब लंगर खाने लग गए। उनमें से तीनों महिलाएं और एक बच्ची जब सड़क पार करने लगे तो लुधियाना की ओर से एक तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल आ रहा था। जिसने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई और उनके साथ एक आठ वर्ष की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिलाओं को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और बच्ची के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।


















