पंजाब डेस्क(नवनीत कौर) : पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद रिंकू आज दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे हैं। वह आज भाजपा में शामिल होंगे। इसी के साथ आप विधायक शीतल अंगरूल भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। शीतल पंजाब विधानसभा से जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। लोकसभा चुनाव के बीच आप पार्टी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
बता देें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू आज शाम बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। गौरतलब है कि गत दिन लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू बीजेपी में शामिल हो हुए थे और कुछ दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने बीजेपी ज्वाइन की थी।

















