नई दिल्ली (नवनीत कौर) : दिलजीत दोझांस सिनेमा में एक बेहतरीन कलाकार हैं। खासतौर अपने अभिनय और गायकी को लेकर वह फैंस के फेवरेट माने जाते हैं। इन दिनों दिलजीत का नाम उनकी बहुचर्चित फिल्म अमर सिंह चमकीला को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का ट्रेलर आज लॉन्च किया गया है, लेकिन इस मौके पर फिल्म के निर्देशक ने कुछ ऐसा कह दिया।जिसकी वजह से दिलजीत दोसांझ स्टेज पर रोने लगे।

जानकरी के अनुसार बता दे फिल्म अमर सिंह चमकीला दिलजीत दोसांझ के दिल के बेहद करीब मानी जा रही है। लंबे समय से वह इस मूवी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो उस वक्त दिलजीत इमोशनल हो गए है।इस मौके का लेटेस्ट वीडियो फिल्मीज्ञान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें दिलजीत दोसांझ रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमर सिंह चमकीला के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मूवी के निर्देशक इम्तियाज अली ने दिलजीत की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा जिस तरह से दोसांझ ने इस फिल्म के लिए मेहनत की है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।इसे सुनकर अभिनेता अपने आंसूओं को नहीं रोक पाए और इमोशनल हो गए। परणीति चोपड़ा ने उन्हें इस दौरान संभाला। सोशल मीडिया पर दलजीत की रट हुए की वीडियो वायरल हो रही है। दलजीत की अमर सिंह चमकीला आने वाले 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

















