कांग्रेसी होने के बाद चुनाव लड़ने को लेकर बोले बीरेंद्र सिंह

0
37

जालंधर/हरयाणा (आरती ) : बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने गोहाना पहुंचकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी हरियाणा में कोई कार्यक्रम आयोजित करती है, तो उनके साथ लाखों के संख्या में कार्यकर्ता भी कांग्रेस में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इसका कार्यक्रम दिल्ली में हुआ तो वहां कई हजारों के साथ वे भी जल्दी से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में मजबूती देने का काम करने की भी घोषणा की।

उन्होंने हिसार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि जिस दिन बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटा, और नई सरकार बनी, गठबंधन न होते हुए भी गठबंधन की बातें चल रही थीं। जेजेपी पार्टी भाजपा की बी टीम नहीं है, बल्कि जेजेपी बेंच पर बैठी भाजपा की रिजर्व टीम है। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां भी चुनाव लड़ेगी, उन्हें समर्थन मिलेगा, लेकिन वह सिटिंग सांसद होने के कारण प्राथमिकता हिसार की रहेगी।

अपने पुत्र बृजेंद्र के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके बेटे के लंबे समय से मन में ऐसा था कि भाजपा की विचारधारा अनुरूप मेल नहीं खाती थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों अलग-अलग विचारधारा है और कांग्रेस में वे 42 साल रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि वो जिस माहौल में रहे हैं, वहां पर कांग्रेस ही कांग्रेस रही है। वहीं आज की राजनीति का ऐसा समय आ गया है की खुशामद करने पर ये कहा जाता है कि उससे बढ़िया कोई आदमी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here