नई दिल्ली(नवनीत कौर) : नव्या नंदा एक बार फिर अपने शो ‘व्हाट द हेल नव्या 2’ का नया एपिसोड लेकर आ गई हैं। इस एपिसोड में नव्या नानी जया बच्चन और मां श्वेता के साथ एक नए टॉपिक पर बात करते हुए नजर आ रही हैं। अभी तक उन्होंने फैंस को बच्चन परिवार से जुड़ी कई चीजों के बारे में बताया जैसे उनकी फैमिली कैसे रहती है।अब इस एपिसोड में यह तिगड़ी परवरिश के मुद्दे पर बात करते हुए दिखाई दी।
इसमें जया बच्चन ने बताया कि नव्या नवेली नंदा के इस पॉडकास्ट में जया बच्चन ने खुलकर बात की और बताया कि हम अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं, क्योंकि हमें यही सिखाया गया कि आपको अपने बच्चों को हर चीज से बचाकर रखना है। हमने तुम्हें (श्वेता) अलग तरीके से बड़ा किया, तुम अपने बच्चों को अलग तरीके से बड़ा कर रही हो। जया बच्चन की ये बात सुनने के बाद श्वेता ने कहा कि कई बार कुछ लोग दूसरों के अनुभवों से नहीं सीखते हैं, अपने अनुभव से सीखते हैं। कई बार आपको बच्चों को गलतियां करने का मौका देना चाहिए, क्योंकि इस तरह से उन्हें अनुभव भी मिलेगा और वह चीजें सही तरीके से सीख भी पाएंगे।बता दें कि अभी तक व्हाट द हेल नव्या 2 के 9 एपिसोड आ चुके हैं। यह पॉडकास्ट हर हफ्ते नव्या के यूट्यूब चैनल पर आता है, जिसे लोग भी काफी पसंद करते हैं और हर बार एक नए टॉपिक के साथ बच्चन परिवार की इस तिगड़ी को देखने के लिए तैयार रहते हैं।


















