घर पहुंचे CM भगवंत मान अपनी पत्नी व् बेटी के साथ,बेटी का रखा नाम

0
56

पंजाब डेस्क(नवनीत लकौर) : सी.एम. भगवंत मान अपनी नवजात बेटी व पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ घर पहुंच गए हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज मेरे परिवार के लिए बहुत ही बड़ा दिन है। रिश्तेदारों के साथ बच्चे के आने की खुशियां मनाएंगे। इस मोके पर वह अपनी बेटी का नाम ‘नियामत’ रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी अपनी किस्मत खुद बनाएगी।

बता दें आज डॉ. गुरप्रीत कौर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सीएम. मान आज खुद अस्पताल में अपनी बेटी व पत्नी को लेने के लिए गए। इससे पहले वह अस्पताल में अपनी पत्नी संग नहीं गए। वह सिर्फ फोन पर ही डाक्टरों से बातचीत करते थे। सीएम भगवंत मान अपनी नवजात बेटी को गोद में लेकर घर के लिए निकले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here