पंजाब डेस्क: पंजाब के कपूरथला के मोहब्बत नगर से सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई। जानकारी मिली है कि दोनों भाइयो को नाम मनी कुमार तथा डेनी कुमार है। मनी कुमार तथा उसका भाई डेनी कुमार ने बताया कि वह मंदिर से घर लौट रहे थे तो तब पीछे से आ रहे अज्ञात युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उनके चिल्लाने के बाद आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और हमलावर भाग गए। इस दौरान हमलावरों की दातर वहां गिर गई। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाइयो को एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा करवाई करते हुए वहां लगे सी.सी.टी.वी. खंगाल रही है।वहीं डी.एस.पी. ने भरोसा दिलवाया कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस ने दातर को कब्जे में लेकर आगे की करवाई शुरू कर दी है।


















