पटियाला में केक खाने से बच्ची की मौ/त का मामला,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

0
61

जालंधर/पटियाला(नवनीत कौर) :पंजाब के पटियाला में केक खाने से बच्ची की मौत के मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। राजिंदरा अस्पताल के फोरेंसिक विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी कर दी है, लेकिन इसमें मानवी की मौत का कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमॉर्टम के दौरान मानवी के पेट से लिए गए सैंपल पर 16 तरह की सील लगाकर जांच के लिए पैथोलॉजी और केमिकल लैब में भेजा गया है।

बता दे की मानवी के जन्मदिन वाले दिन केक खाने से मौत हो गई थी। मानवी की मां काजल ने बताया था कि मानवी का 24 मार्च को जन्मदिन था और इस संबंधी में केक का आर्डर उक्त दुकान से किया गया और शाम को 7 बजे केक काटा गया और केक खाने के बाद सभी परिवार वालों की तबीयत खराब हो गई। वहीं मानवी को भी उल्टियां लग गई और वह रात को उल्टी करके सो गई। सुबह 4 बजे उसकी बेटी का शरीर ठंडा पड़ चुका था और उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए फिर से केक का ऑर्डर दिया और फिर केक देने आए युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रणजीत, पवन मिश्रा और विजय के रूप में हुई है। बेकरी मालिक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपियों से रिमांड दौरान बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here