जालंधर/मनसा(नवनीत कौर) : मानसा के बस स्टैंड से गुरसिख बच्चे का शव मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस घटना में पुलिस ने बच्चे की मां वीरपाल कौर को गिरफ्तार कर लिया है। वीरपाल कौर ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। मृतक बच्चे की पहचान अगमजोत सिंह के रूप में हुई है। मृतक बच्चे के चाचा अमनदीप सिंह ने पुलिस को उसकी भाभी पर बच्चे की हत्या करने का शक जताया है। इसके बाद पुलिस ने वीरपाल कौर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
मनसा के एस पी डी मनमोहन सिंह ने कहा कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उक्त महिला ने बताया कि उसकी जिंदगी नर्क बन गयी है। उसका पति जेल में है, उसे खाने के लाले पड़ गये थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने घर पर ही अपने बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद वह बस में बैठकर मानसा आ गई और बच्चे के शव को बस स्टैंड पर छोड़ गई। हत्यारी मां ने रोते हुए कहा कि उसे अब अपने किए पर पछतावा है।


















