सड़क हादसे में 18 वर्षीय लड़के की मौ/त,परिवार का मोहोल शोक-जनक

0
38

जालंधर/गढ़शंकर(नवनीत कौर): गढ़शंकर-नंगल रोड पर गांव गढ़ी के पास एक भयानक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 18 वर्ष के लड़के की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ युवक परिवार का इकलौता बेटा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव शाहपुर का हरमनजीत सिंह अपने चचेरे भाई नरिंदर जीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़शंकर से गांव शाहपुर जा रहे थे।


जब वे गांव गड़ी के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल की ओवरटेक करते समय दूसरे वाहन से टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार हरमनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसके चचेरे भाई नरिंदर जीत सिंह को सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए यहां से रेफर कर दिया गया। इस हादसे से परिवार में शोक जनक हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here