कोलकाता के दमदम इलाके में मेला बगान में शनिवार सुबह भयंकर आग लगी

0
50

नेशनल डेस्क : कोलकाता के दमदम इलाके में मेला बगान में शनिवार सुबह भयंकर आग लग जाने से कई झुग्गियां नष्ट हो गईं। अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी की हताहत की खबर नहीं है, लेकिन प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से बनी झुग्गियों से धुंआ और लपटें उठीं। आग को बुझाने के लिए कम से कम आठ अग्निशमन गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन तंग गलियों के कारण गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचाने में दिक्कतें हो रही हैं। आग की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि जहां गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत होगी, वहां रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा।

दमदम लोकसभा क्षेत्र के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सुजान चक्रवर्ती मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here