जालंधर की कोर्ट में दर्दनाक हादसा, मचा हड़कंप

0
49

जालंधर (आरती ) : जालंधर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें कोर्ट की दूसरी मंजिल से एक महिला के गिरने से उसकी मौत हो गई है। यह घटना कोर्ट में मौजूद लोगों में अचानक उत्पन्न हड़कंप का कारण बनी। अनुमानित जानकारी के अनुसार, वकीलों और कोर्ट स्टाफ के लिए वॉशरूम निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान, एक महिला अपने केस के तारीख के लिए कोर्ट में उपस्थित थी। जब वह निर्माणाधीन वॉशरूम की ओर गई, तो उसके साथ दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

सूत्रों के अनुसार, महिला कोर्ट में आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसका उपचार के दौरान ही निधन हो गया। महिला को कैंट में रहने वाली बताई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला अपने निजी काम के लिए कोर्ट आई थी, जहां उसने दूसरी मंजिल पर बन रहे वॉशरूम की ओर जाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here