जालंधर/फिरोजपुर(नवनीत कौर) : फिरोजपुर में 2 अप्रैल 2024 को एक किसान अमरीक सिंह दरिया क्रॉस करते समय सतलुज दरिया में डूब गया था। उसके बाद बीएसएफ की ओर से मोटर बोटस की मदद से डूबे हुए किसान को तलाशने के लिए बहुत प्रयास किए गए मगर किसान नहीं मिला।बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि 15 अप्रैल 2024 को स्थानीय लोगों ने देखा कि एक मृतक शरीर दरिया में तैर रहा है, तो लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत बीएसएफ की 155 बटालियन को दी गई और उसके तुरंत बाद 155 बटालियन ने करवाई करते हुए स्पीड बोट की मदद से उस मृतक शरीर को पानी में से निकालने की कोशिश की गई तो दरिया में पानी का बहाव तेज होने के कारण उस किसान की डेड बॉडी सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गई। उन्होंने बताया कि बीएसएफ की 155 बटालियन ने बिना किसी देरी के पाकिस्तान रेंजर्स के साथ संपर्क किया और फ्लैग मीटिंग करके किसान की डेड बॉडी पाकिस्तान रेंजर्स से ले ली और किसान के परिवार वालो को सौंप दी।

















