पंजाब डेस्क: लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता व मौजूदा सांसद जसबीर सिंह डिंपा चुनाव नहीं लड़ेंगे। जिसकी जानकारी डिंपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डाल कर दी है। डिंपा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी खड़ूर साहिब से जिसे भी उम्मीदवार उतारेगी वह उसका समर्थन करेंगे।

कांग्रेस लीडरशिप के साथ विचार-विमर्श करने के उपरांत ही यह अहम फैसला लिया है। वह 2027 में होने वाले विधानसभा में अपना भविष्य आजमाएंगे। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही वह 2027 होने वाले चुनावों में अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की ओर से जब उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी तो खडूर साहिब की टिकट पेंडिंग रख ली गई थी।


















