आबकारी व पुलिस टीमों पर हमले का, पत्थरबाज सरगना 2 साथियों सहित गिरफ्तार

0
37

जालंधर/अमृतसर : (आरती ) अवैध शराब के खिलाफ छापा मारने आई आबकारी विभाग की टीम पर हमला करने वाले ‘पत्थरबाज सरगना’ राकेश भईया के सुपुत्र विनोद सैनी कोट आत्मा सिंह को अमृतसर पुलिस ने दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उनकी पत्नी निशा पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है। इस घटना में सह-आरोपी की पहचान साहिल मेहरा सुपुत्र अनिल कुमार, निवासी गुरु हर राय कॉलोनी 86 फीट रोड और आकाश सुपुत्र महेंद्र पाल निवासी गली नंबर 4 कोट आत्मा सिंह रामबाग के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद लोगों और 20 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक इनमें सरगना सहित केवल 4 ही गिरफ्तार हुए हैं।

इस मामले में पुलिस के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी के समय पुलिस की मदद ली थी, लेकिन हमलावरों ने आबकारी विभाग पर हमला करने के साथ-साथ पुलिस को भी पत्थरों का निशाना बनाया था, जिसमें एक पुलिस कर्मचारी की वर्दी फटी और एक दूसरे को घायल भी किया गया था।

ए.डी.सी.पी. नवजोत सिंह ने बताया कि यह मुकद्दमा एक्साइज इंस्पैक्टर रविंदर सिंह और इंस्पैक्टर राममूर्ति कि शिकायत पर किया गया है। घटना के मुताबिक, रविवार की रात को पुलिस और आबकारी विभाग के लोग एक गली में छापा मारने के लिए पहुंचे तो वहां पर इनका रिंग लीडर राकेश कुमार उर्फ ‘भैइया’, आकाश, भोला भैया, हीरा, चेतन, गुल्ली, साहिल, अंकु, घोगू, निशा पत्नी राकेश कुमार उर्फ बइया निवासी गली नंबर-04, कोट आत्मा सिंह, बांसावाला बाजार, अमृतसर समेत 20-25 लोग मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार, जब टीम वाहनों से नीचे उतरी तो आरोपियों ने हमला कर गाड़ी चालक के सिर पर वार किया और एक पुलिस कर्मचारी को घायल भी किया।

नवजोत सिंह, ए.डी.सी.पी. के अनुसार पुलिस स्टेशन ए-डिवीजन, अमृतसर के निरीक्षक रविंदर भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मामलों की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here