जालंधर/तरनतारन(नवनीत कौर): तरनतारन से बेहद दुखभरी खबर सामने आई है। जहां माता-पिता के 17 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगमीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी गांव एमा कलां के रूप में हुई है, जो तरनतारन के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब जगमीत सिंह रोजाना की तरह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने स्कूल जा रहा था तो वह हादसे का शिकार हो गया।जिसके बाद उसको गंभीर हालत में तरनतारन सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। जगमीत के माता पिता रोते हुए अपने मृतक बेटे के कभी हाथ और कभी पैर चुम रहे है। यह हादसा कैसे हुआ इस बारे अभी किसी को कोई जानकारी नहीं है।

















