सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज व धमकियां देने वाले की पुलिस कर रही है तलाश

0
45

पंजाब डेस्क: जगराओं में सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज व धमकियां देने का मामला सामने आया है जिसकी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है जिसके बाद पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज कर हरकत में आते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने साइबर क्राइम से डेटा लेकर गहगराई से जांच में जुट गई है। जांच दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वह आरोपी सुनील राजस्थान का रहने वाला है जिसके खिलाफ रायकोट थाना में मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान पुलिस ने बताया कि जसकरण सिंह निवासी रायकोट ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके इंस्टाग्राम आई.डी. पर कोई शख्स धमकियों के साथ अश्लील मैसेज भेज रहा है। पुलिस जांच के बाद आरोपी सुनील निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here