बठिंडा में लिखे मिले खालिस्तानी नारे,पुलिस प्रशासन में मची हड़कंप

0
52

जालंधर/बठिंडा(नवनीत कौर) : पंजाब के बठिंडा में पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां मिनी सचिवालय के नजदीक गत रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खालिस्तानी नारे लिखे गए। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर खालिस्तानी नारे मिटाए और मामले की जांच शुरू की। खबर मिली है कि बठिंडा में शरारती तत्वों द्वारा डी.सी. और एस.पी. की कोठी से कुछ दूरी पर महिला थाने, मिनी सचिवालय और डाकखाने की दिवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में यह नारे लिखे पाए गए हैं वहां जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी रहते हैं और इलाके में सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं। इस दौरान खालिस्तानी नारे लिखे मिलने एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here