IPS Couple की 4 साल की बेटी की हुई मौ+त

0
47

पंजाब डेस्कः फतेहगढ़ साहिब के आई.पी.एस. कपल जिला पुलिस प्रमुख रवजोत ग्रेवाल और जगराओं जिला पुलिस प्रमुख नवनीत बैंस की 4 साल की बेटी नायरा की अचानक मौत हो गई। बची का नाम नायरा है। जानकारी के मुताबिक खाना खाते समय नायरा के गले में कुछ फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। इस दौरान नायरा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया पर उसकी मौत हो गई। मासूम बेटी की मौत के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस दुख की घड़ी में डी.जी.पी. सहित पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार से दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here