10 मई तक के लिए रद्द कर दी गई ट्रेने,लिसिट जारी

0
61

जालंधर(नवनीत कौर) : किसानों के प्रदर्शन के चलते रोजाना 100 से अधिक गाड़ियों के रूट डायवर्ट करने पड़ रहे हैं, जिससे रेल ट्रैक व्यस्त हो रहे हैं और गाड़ियां अपने निर्धारित समय से लेट पहुंच रही हैं। इसी क्रम में 12029 सुपरफास्ट शताब्दी से लेकर 12203 गरीब रथ जैसी कई ट्रेनें 5 घंटे की देरी से सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रैक प्रभावित होने के कारण रेलवे द्वारा गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है जिसके चलते यात्रियों को गंतव्य पर जाने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। इसी क्रम में जालंधर सिटी व कैंट स्टेशन से संबंधित 2 दर्जन ट्रेनों को 2-3 दिनों के लिए रद्द किया गया है।

10 मई तक के लिए रद्द की गई गाड़ियों की सूची के मुताबिक 14033-14034 (ओल्ड दिल्ली-कटरा), 12441-12442 (चंडीगढ़-अमृतसर), 12497-12498 (नई दिल्ली शान-ए-पंजाब), 22429-22430 (दिल्ली-पठानकोट), 12459-12460 (नई दिल्ली-अमृतसर),12053-12054 (हरिद्वार-अमृतसर), 12411-12412 (चंडीगढ़-अमृतसर) आदि ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को भारी परेशानियां पेश आ रही है। इसके चलते लोगों की कतारें इंक्वायरी काऊंटर देखने को मिल रही हैं। यात्रियों का कहना है कि जो गाड़ी 2 घंटे देरी से आ रही होती हैं, जालंधर पहुंचने तक वे 3 घंटे लेट हो जाती हैं इसलिए बार-बार पूछताछ काऊंटर से जानकारी एकत्रित करनी पड़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here