जालंधर/लुधियाना (नवनीत कौर): मोहल्ला इस्लाम गंज इलाके में रहते हलवाई का काम करने वाले अमरनाथ यादव की छाती में चाकू लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक अमरनाथ यादव की पत्नी सोनी का कहना है कि वह शुक्रवार रात के वक्त अपनी बहन के साथ फोन पर बात कर रही थी, जिसे उसके पति ने देखा उसका विरोध किया और दोनों की तकरार हो गई। तभी उसके पति ने अपनी छाती पर चाकू मार लिया तो उसने लोगों की सहायता से उसे सिविल अस्पताल पहुचाया जहा पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी के मुताबिक उनकी 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी और वह 6 महीने की गर्भवती है व उसका पति अक्सर उसे शक की नजर से देखता था। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी में हुए विवाद में पति की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

















