जालंधर/गुरदासपुर(नवनीत कौर) : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस गुरदासपुर द्वारा जिले की सीमाओं तथा शहरों को सील कर विशेष चैकिंग की गई। इस संबंधी जिला पुलिस अधीक्षक दायमा हरीश कुमार ने बताया कि गत रात जिला पुलिस गुरदासपुर में आने वाले सभी रास्तों पर विशेष नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। लोकसभा चुनाव प्रथम जून को हो रहे हैं। इस संंबंधी आने वाले दिनों में यह चैकिंग अभियान तेज किया जाएगा तथा रात्रि गश्त बढ़ाई जा रही है। अर्ध सैनिक बलों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

















