PGI की OPD में आने वाले मरीजों को मिली सुविधाएं

0
52

जालंधर/चंडीगढ़(नवनीत कौर) : पी. जी.आई. ओ.पी.डी. में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच कई मरीजों को ज्यादा गहन जांच की जरूरत पड़ती है। इस कारण डॉक्टर मरीज को पर्याप्त समय नहीं दे पाता। मरीजों की सहूलियत को देखते हुए पी.जी.आई. ने पिछले दो महीने में दो अलग क्लीनिक खोल लिए हैं, जिसमें जनरल सर्जरी विभाग का एंडोक्राइन और ब्रैस्ट सर्जरी क्लीनिक लॉन्च और लिवर के मरीजों के लिए मेटाबोलिक क्लीनिक की एक नई सुविधा शुरू की है। एंडोक्राइनोलॉजी और हैपेटोलॉजी दोनों ही विभाग में मरीजों की संख्या कई विभागों से बहुत ज्यादा है।

पी.जी.आई. हैपेटोलॉजी विभाग ने एंडोक्रिनोलॉजी और डायटेटिक्स विभाग के सहयोग से सोमवार और शुक्रवार को न्यू ओ.पी.डी. कॉम्प्लेक्स में लिवर क्लीनिक में आने वाले मरीजों के लिए नई सेवा पिछले महीने शुरू की है। हैपेटोलॉजी विभाग के हैड डॉ. दुसेजा की मानें तो लिवर क्लीनिक के भीतर मेटाबोलिक क्लिनिक शुरू करने का मकसद क्रोनिक लिवर रोग वाले मरीजों को एक ही छत के नीचे देखभाल पदान करना है, जिनमें से कई में अधिक वजन मोटापा, मधुमेह मेलेटस, उच्च रक्तचाप और डिस्लिपिडेमिया जैसे बिमारियों से परेशान है। जबकि एंडोक्राइन और ब्रेस्ट सर्जरी क्लिनिक सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को चल रहा है। क्लीनिक के लिए रजिस्ट्रेशन का वक्त दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक है। यह पहल थायरॉइड, पैराथायराइड, एड्रेनल, न्यूरोएंडोक्राइन और स्तन विकारों से संबंधित विशेष उपचार की बढ़ती मांग को लेकर किया गया है। क्लिनिक डायबिटिक फुट से पीड़ित मरीजों को भी सेवाएं दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here