जालंधर/ चंडीगढ़: (नवनीत कौर)बलटाना की फर्नीचर मार्केट में आग लगने की सूचना मिल रही है। आग को जैसे-तैसे बुझाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी है।फर्नीचर मार्केट में आग लगने से लाखों के नुकसान की सूचना है। आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है बताया जा रहा है कि फर्नीचर मार्केट के बैक साइड में बने अवैध शेड में पहले आग लगी। देखते ही देखते करीब 10 से 12 शेड इस कि चपेट में आ गए हैं।
फर्नीचर मार्केट में एक दुकानदार कशिश कुमार ने बताया कि यहां बैक साइड में फर्नीचर बनाने का काम किया जाता है। दमकल विभाग से 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं। जिनमें जीरकपुर डेराबस्सी, पंचकूला व चंडीगढ़ दमकल विभाग की गाड़ियां शामिल हैं।आग लगने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन फर्नीचर को पेंट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल के कारण आग लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

















